![]() | No ratings.
Something that most of us go through... |
इशारे रास्ते बदल गए हैं मंजिल बदल गई है कुछ तुम बदल गए हो कुछ हम बदल गए हैं । कभी नजरें मिलीं थी अब नजरें चुरा रहे हैं इशारे बदल गए हैं वो नज़ारे बदल गए हैं । तस्वीर बदल गई है तकदीर बदल गई है कुछ तुम बहक गए हो कुछ हम बहक गए हैं । बहानें बदल गए हैं ठिकाने बदल गए हैं जहाँ तुम ठहर गए हो वहां से हम निकल गए हैं । कुछ तुम बदल गए हो कुछ हम बदल गए हैं ।। |