Please follow an 18+ rating.*
Leave a scribble for Rishi...
Bold | Ctrl+BItalics | Ctrl+IUnderline | Ctrl+UStrikethrough | Ctrl+Shift+XHide - Click to RevealSuperscriptSubscriptColorFont TypeText SizeHighlightText AlignmentLine SpacingIndentQuote | Ctrl+Shift+Q@ Symbol - Mention User/ItemInsert EmoticonUpload Photo (Premium Required)SnippetsCreative ToolsCode ViewEditor SettingsUndoRedoToggle Fullscreen
13+ and below
  • E for Everyone
  • ASR and below
  • 13+ and below
  • 18+ and below
  • GC and below
  • No Filter
Notes by Rishi, in chronological orderNotes by Rishi
माथे का लकीर
भाग्य बताता है
माथे का पसीना
भाग्य बनाता है
कर्म करे कर्ता का पीछा,
होता प्रकट समय पर पाप
फल भोगने ही पड़ते हैं,
कितनी युक्ति लगा लो आप
जहाँ एक पथ बन्द हो,
मिले दूसरी राह।
लेकिन होनी चाहिए,
मन में थोड़ी चाह।
अपने कर्म के प्रथम साक्षी हम स्वयं होते हैं।
मन में जिसके है नहीं,
झूठ और अभिमान।
उसको ही जग में मिले,
गौरव और सम्मान।
चरित्र के मूल्य पर प्राप्त ज्ञान पतन की ओर ले जाता है।
हार जाने वाला पुनः प्रयास कर सकता है। हार मान लेने वाला का यही अंतिम प्रयास हो सकता है।


सकारात्मक संघर्ष जारी रखिये!
अपनी वाणी पर नहीं,
है जिसको अधिकार।
जीवन के हर क्षेत्र में,
जाता है वह हार।
मानाकि आप मीठा खिला नहीं सकते पर मीठे बोल तो बोल सकते हैं
परंपरा और संस्कृति हमें जीवंत और उत्सवधर्मी बनाती हैं।
इनसे जुड़े रहिये!
आधा समझना और दूगना प्रतिक्रिया देना ही आपसी सम्बंध को खराब करने के लिये सबसे बड़ी मानवीय त्रुटि है।
सद्विचार अंतर्मन से की गई प्रार्थना है।
ना घटने का भय ना लुटने का भय,
आवश्यकता नहीं रक्षक और तालों की।
सुख चैन की नींद होती है प्रतिदिन,
यही तो दौलत है, बिना दौलत वालों की।
शुद्धि के बिना सिद्धि नहीं!
समृद्धि के बिना प्रसिद्धि नहीं!!
अहँकार आँख में पड़ी धूल के समान है, जिसे साफ किये बिना हमें कुछ भी स्पष्ट दिखाई नहीं देता।
आपके शब्द आपके विचार हो सकते हैं।

आपका ज्ञान आपकी योग्यता हो सकती है।

आपके स्वप्न और इच्छायें आपको मार्ग दिखा सकती है।

पर,आपके कर्म ही इन सबको पूर्ण कर सकते हैं।
* Content and content ratings in this area are monitored solely by this member. Page owners have the ability to remove posts and/or block posters who do not follow the content rating or who post unwanted content. In addition, each member can block/ignore another member using the Block/Ignore Members" link on the Account Options screen.